फर्रुखाबाद कन्नौज, सितम्बर 2 -- फर्रुखाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जनपद के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण करने के बाद गुरुवार को यहां पुलिस लाइन पहुंचेंगे। करीब 45 मिनट परेड ग्राउंड में रहेंगे। इस दौरान बाढ़ राहत शिविर में पीड़ितों से मुलाकात करेंगे और राहत सामग्री भी वितरित करेंगे। मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर पूर्वान्ह 11:30 बजे पुलिस लाइन परेड ग्राउंड के हेलीपैड पर उतरेगा। 11:40 बजे पुलिस लाइन के कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगे और यहां पर बाढ़ राहत शिविर में पीड़ितों से संवाद करेंगे। 12.15 बजे परेड ग्राउंड के हेलीपैड से उनका हेलीकॉप्टर मथुरा-वृंदावन के लिए रवाना हो जाएगा। यह भी पढ़ें- मुख्यमंत्री जी सुन लीजिए पुकार बनवा दीजिए तटबंध यह भी पढ़ें- Farrukhabad Kannauj News: मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को कड़े सुरक्...