गिरडीह, मई 16 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। बिजली विभाग ने शुक्रवार को शहर के बस स्टैंड स्थित उपकेन्द्र में उपभोक्ता जागरुकता शिविर लगाया। जिसमें बिजली से जुड़े 45 शिकायतें आई। जिसमें 22 शिकायतों का ऑन द स्पॉट निष्पादन किया गया। एक दिवसीय इस शिविर में अधीक्षण अभियंता शकील अहमद, कार्यपालक अभियंता मृणाल गौतम, एसडीओ सुरजीत उपाध्याय, जेई अमित कुमार सहित कार्यालय सहायक मौजूद थे। विभाग के जेई ने बताया कि काफी संख्या में उपभोक्ताओं ने इस शिविर का लाभ उठाया है। स्मार्ट मीटर, सोलर मीटर के अलावा शिविर में बिजली बिल में सुधार, नया कनेक्शन सहित कई शिकायतें आई। जिसमें 22 शिकायतों को ऑन द स्पॉट निपटाया गया। यह भी पढ़ें- विद्युत समाधान मेगा शिविर में 22 शिकायतों का निस्तारण यह भी पढ़ें- 262 के सापेक्ष 176 शिकायतों का मौके पर निस्तारण यह भी पढ़ें- छिबरामऊ में स...