अररिया, मई 16 -- सिकटी एक संवाददाता बरदाहा थाना पुलिस ने गश्ती के दौरान छापेमारी अभियान चलाकर धूमगढ़ गांव में भोला मंडल के घर से 45 बोतल नेपाली शराब बरामद किया। मौके पर कारोबारी को भी गिरफ्तार करते हुए उत्पाद अधिनियम के तहत केस दर्ज कर शनिवार को उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया। बरदाहा थानाध्यक्ष मिथिलेश सिंह ने बताया कि वाहन जांच के क्रम में गुप्त सूचना के आधार पर धूमगढ़ में शराब बेचे जाने की खबर पर जब तलाशी की गई तो 45 बोतल जो 13.5 लीटर था नेपाली शराब बरमद की गई। मौके से कारोबारी भोला मंडल पिता टेटन मंडल निवासी धूमगढ़ को मौके पर गिरफ्तार किया गया, जिसके विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के तहत केस दर्ज कर शनिवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। यह भी पढ़ें- 45 बोतल नेपाली शराब के साथ धंधेबाज गिरफ्तार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...