मधुबनी, फरवरी 15 -- बेनीपट्टी। अरेर थाना के महराजी टोल के निकट एक बाइक पर 45 बोतल नेपाली देशी शराब ले जा रहे धंधेबाज को पुलिस गिरफ्तार कर उसकी बाइक जब्त कर ली है। धंधेबाज की पहचान इसी थाना के झोंझी गांव के रोहित कुमार दास के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष गौरव शंकर आनंद ने बताया कि गश्ती के क्रम में गुप्त सूचना पर यह कार्रवाई की गई है। घंधेबाज को न्यायिक हिरासत में भेजने की तैयारी की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...