रुडकी, फरवरी 28 -- सुल्तानपुर। सुल्तानपुर पुलिस ने एक व्यक्ति को 45 पाउच देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के खिलाफ संबंधित धारा में मामला दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश किया गया है। शुक्रवार देर शाम सुल्तानपुर पुलिस लक्सर हरिद्वार राजमार्ग पर स्थित बेगमपुल पर चेकिंग कर रही थी। इस दौरान उन्हें एक संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रोकना चाहा, लेकिन वह पुलिस को देखकर भागने लगा। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे दबोच लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से 45 पाउच देशी शराब के बरामद किए गए। सुल्तानपुर चौकी प्रभारी नरेंद्र सिंह ने बताया कि देसी शराब के साथ सुरेंद्र निवासी टिक्कमपुर को गिरफ्तार किया गया है। साथ ही उसके खिलाफ मामला दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...