गाजीपुर, जुलाई 1 -- गाजीपुर (दिलदारनगर)। दिलदारनगर थाना पुलिस ने क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बुधवार को एक व्यक्ति को 45 पाउच देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार हेड कांस्टेबल सुजीत कुमार सिंह एवं हेड कांस्टेबल नीरज सागर क्षेत्र में गश्त रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति सफेद रंग के झोले में अवैध देशी शराब लेकर भक्सी नहर पुलिया से दिलदारनगर की तरफ जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने भक्सी नहर पुलिया के पास घेराबंदी कर संदिग्ध को पकड़ लिया। पूछताछ में 35 वर्षीय नवल किशोर पुत्र रामजी प्रसाद, निवासी ग्राम पूरब नवादा रस्सी बागान, थाना नवादा जिला भोजपुर बताया। थाना प्रभारी योगेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करते जेल भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...