बगहा, सितम्बर 1 -- जगदीशपुर। जगदीशपुर उप डाकघर का मंगलवार को पोस्ट मास्टर जनरल,मुजफ्फरपुर पवन कुमार सिंह ने औचक निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान उन्होंने डाकघर के विभिन्न कार्यों,ग्राहकों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं तथा डाक विभाग की योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली। साथ ही डाक कर्मियों को कार्य में तेजी लाने और विभागीय योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार करने के लिए आवश्यक निर्देश दिए। पोस्ट मास्टर जनरल पवन कुमार सिंह ने कहा कि भारतीय डाक द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी व बचत योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाना डाक कर्मियों की प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने कई निर्देश दिये। यह भी पढ़ें- Jahanabad News: 30 दिन में पब्लिक की शिकायतों का हर हाल में करना होगा निष्पादन : डीएम

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...