आगरा, मार्च 25 -- अमेजन सेलर सर्विस बेंगलुरु को ऑनलाइन आर्डर देकर टेस्ला पावर यूएसए अल्का लीनो आरओ वाटर प्यूरिफायर मशीन मार्च 2024 में बुक कराई थी। कंपनी ने एक साल की गारंटी/वारंटी दी थी। लेकिन, सात माह में ही प्यूरिफायर खराब हो गया। शिकायत के बाद भी सही नहीं किया तो पीड़ित ने न्याय के लिए आयोग का दरवाजा खटखटाया। जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग प्रथम के अध्यक्ष सर्वेश कुमार और सदस्य राजीव सिंह ने प्रबंधक नेशनल ट्रेडर्स अमेजन को आदेश दिया कि वह 45 दिन के भीतर वादी को नया प्यूरिफायर दे या उसकी कीमत छह प्रतिशत वार्षिक ब्याज सहित 34 हजार अदा करें। मानसिक पीड़ा एवं वाद व्यय के भी 15 हजार दें।वादी श्याम सिंह निवासी देवरी रोड सदर ने अधिवक्ता खूबीराम कमलेश के माध्यम से वाद दायर किया। आरोप लगाया था कि उसने तीन मार्च 2024 को आरओ वाटर प्यूरिफायर म...