कटिहार, मार्च 16 -- कटिहार, एक संवाददाता। ग्रामीण क्षेत्र के चितौरिया स्थित गैस गोदाम में गैस सिलेंडर लेने के लिए ग्रामीण उपभोक्ताओं को लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। वर्तमान व्यवस्था के अनुसार ग्रामीण क्षेत्र के उपभोक्ताओं को दूसरा एलपीजी सिलेंडर लेने के लिए 45 दिन का इंतजार करना पड़ रहा है। इस व्यवस्था से ग्रामीणों में नाराजगी देखी जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि गांवों में परिवार का आकार बड़ा होता है। कई घरों में पांच से लेकर 10 से 15 सदस्य तक रहते हैं। ऐसे में एक सिलेंडर को डेढ़ महीने तक चलाना काफी कठिन हो जाता है। उपभोक्ताओं का कहना है कि शहरों में जहां 25 दिनों में दूसरा सिलेंडर लेने की अनुमति है, वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में 45 दिन की समय सीमा तय कर दी गई है, जो ग्रामीणों के लिए परेशानी का कारण बन रही है। स्थानीय निवासी दीप नारायण स...