45 दिन तक लगेंगे खुरपका-मुंहपका के टीके
हरदोई, जुलाई 19 -- हरदोई। खुरपका-मुंहपका टीकाकरण अभियान का शुभारम्भ 22 जुलाई से होगा। इसमें 45 दिन तक जिले में पशुओं को टीके लगेंगे। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डा. एके सिंह ने बताया कि जनपद में 22 जुलाई को राष्ट्रीय पशुरोग नियंत्रण कार्यक्रम के अन्तर्गत खुरपका-मुंहपका टीकाकरण अभियान के आठवें चरण का शुभारम्भ किया जाएगा। इस अभियान की अवधि 45 दिन की होगी। यह एक संक्रामक बीमारी है। इस बीमारी से प्रभावित पशुओं में मुख्य लक्षण पैरों में छाले, घाव, मुंह और जीभ में छाले, बुखार रहता है। बीमार पशु खाना-पीना छोड़ देता है। उसे चलने-फिरने में दिक्कत होती है। दुधारू पशुओं में दूध उत्पादन में कमी होती है। यह भी पढ़ें- 22 को होगा खुरपका मुँहपका टीकाकरण अभियान का शुभारम्भ उपयुक्त चिकित्सा न होने पर प्रभावित पशु की मृत्यु भी हो जाती है। इसकी रोकथाम हेतु भार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.