बगहा, मार्च 31 -- नरकटियागंज, हिन्दुस्तान संवाददाता। 45 दिन के अंतराल पर रसोई गैस की बुकिंग के ग्रामीणों क्षेत्रों में ग्रामीण क्षेत्रों में त्राहिमाम की स्थिति है। ग्रामीणों का कहना है कि पूर्व में 15 दिनों के अंतराल पर रसोई गैस की बुकिंग होती थी। किंतु अब यह अवधि 45 दिन की हो गई है। इससे भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीण उपभोक्ता शिवनाथ राव व नूरुल होदा ने कहा कि गांवों के प्रति इतना भेदभाव ठीक नहीं है। भारत गांवों का देश है किंतु गैस की किल्लत ने ग्रामीणों को दोहरे दर्जे का नागरिक बना दिया गया है।ग्रामीण गैस उपभोक्ता हरिशंकर प्रसाद,शंभू राम, रामाधार राम, मोहम्मद इम्तियाज, कांति देवी,प्रभावती देवी आदि ने बताया कि उनके घरों में पिछले कई दिनों से गैस खत्म है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...