लखनऊ, जुलाई 22 -- पशुपालन विभाग की ओर से 22 जुलाई से 8 सितंबर तक 45 दिवसीय मुफ़्त खुरपका-मुँहपका टीकाकरण अभियान की शुरुआत की गई। यह विशेष अभियान लखनऊ के आठ ब्लॉकों में चलाया जाएगा। पशुपालकों को अपने पशुओं को कहीं ले जाने की ज़रूरत नहीं है; विभाग की टीमें गांव-गांव जाकर टीका लगाएंगी। यह टीकाकरण अभियान पूरी तरह से निःशुल्क और सुरक्षित है, जिसका उद्देश्य पशुओं को संक्रामक बीमारी से बचाना है ताकि पशुओं के दूध उत्पादन में बढ़ोतरी हो सके। जिला पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुरेश कुमार ने बताया कि लखनऊ में करीब साढ़े चार लाख पशु हैं। इनमें चार महीने तक के छोटे और गर्भवती पशुओं को टीका नहीं लगेगा, जिनकी संख्या करीब 70 हजार है। यह भी पढ़ें- Gauriganj News: एफएमडी टीकाकरण अभियान के आठवें चरण का शुभारंभ ऐसे में लखनऊ में तीन लाख 80 हजार पशुओं को टीका लगाय...