जयपुर, जून 30 -- जून खत्म होने को है, लेकिन राजस्थान में गर्मी का तेवर कम होने का नाम नहीं ले रहा। रेगिस्तान से लेकर शहरों तक सूरज की तपिश लोगों की परीक्षा ले रही है। सुबह घर से निकलते ही चुभती धूप और दोपहर तक बढ़ती उमस ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। हालात ऐसे हैं कि लोग अब सिर्फ आसमान की ओर टकटकी लगाए बादलों का इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच मौसम विभाग ने मंगलवार को प्रदेश के 26 जिलों में आंधी और बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। राहत की सबसे बड़ी खबर यह है कि इस सप्ताह के आखिर तक दक्षिण-पश्चिम मानसून राजस्थान में दस्तक दे सकता है।बारिश की आहट, लेकिन गर्मी का कहर बरकरार सोमवार को श्रीगंगानगर का अधिकतम तापमान 45.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो पूरे देश में सबसे अधिक रहा। फलोदी में 43.6 डिग्री, चूरू और बीकानेर में 42.8 डिग्री तथा बाड़...