जमशेदपुर, सितम्बर 25 -- चक्रधरपुर रेल मंडल के झारसुगुड़ा पैसेंजर यार्ड की रिमॉडलिंग का काम बड़े स्तर पर किया जाएगा। दक्षिण पूर्व रेलवे ने इसके लिए स्वीकृति दे दी है। रिमॉडलिंग को लेकर 27 नवंबर से 17 दिसंबर तक एनआइ (नॉन-इंटरलॉकिंग) कार्य के लिए ब्लॉक लिया जाएगा। इसके चलते झारसुगुड़ा होकर हावड़ा-मुंबई, हटिया और संबलपुर मार्ग पर चलने वाली 45 जोड़ी मेमू, एक्सप्रेस और सुपरफास्ट ट्रेनों को रद्द करने का निर्णय लिया गया है।रेलवे के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 27 नवंबर से 14 दिसंबर तक 18 दिनों तक प्री-एनआइ कार्य होगा। इसके बाद 15 दिसंबर को 10 घंटे का एनआइ ब्लॉक लिया जाएगा। इसमें चार घंटे सिग्नल व इंटरलॉकिंग हटाने तथा छह घंटे का पूर्ण ट्रैफिक ब्लॉक रहेगा। एनआइ कार्य पूरा होने के बाद 16 और 17 दिसंबर को पोस्ट-एनआइ का काम किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्...