गाजीपुर, मार्च 7 -- रेवतीपुर। डेढ़गावां कंपोजिट विद्यालय के 45 छात्र-छात्राओं का दल शनिवार को शैक्षिक भ्रमण के लिए बिहार के प्रसिद्ध मुंडेश्वरी मंदिर के लिए रवाना हुआ। इस शैक्षणिक यात्रा का उद्देश्य विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति, इतिहास और प्राचीन स्थापत्य कला से परिचित कराना है। विद्यालय परिसर से छात्रों के दल को भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय और ग्राम प्रधान राधेश्याम राय ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि सरकार परिषदीय विद्यालयों के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के साथ-साथ उन्हें देश की समृद्ध सांस्कृतिक और ऐतिहासिक धरोहर से भी परिचित करा रही है। उन्होंने कहा कि धार्मिक और ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण मानसिक शांति, आध्यात्मिक जागृति और आत्म-सुधार के लिए महत्वपूर्ण होता है। इस अवसर पर प्रधानाध्यापक अरुण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.