झांसी, अप्रैल 7 -- झांसी, संवाददाता। झांसी के प्रेमनगर व रक्सा थाना के बीच गढ़िया गांव स्थित रेलवे डैम में नाव पलटने से रविवार की देर शाम चार छात्र डूब गए थे। जिसमें से दो को बचा लिया था। वहीं दो लापता हो गए। पन्द्रह घंटे बाद सोमवार को एक दोस्त का शव बरामद हुआ था। वहीं मंगलवार को 45 घंटे के कड़े रेस्क्यू बाद के दूसरे छात्र का शव बरामद किया गया। इकलौते बेटों की मौत के बाद घर के चिराग बुझ गए हैं। वहीं बेटे का शव देख परिजन बिलख पडे। मां बेहोश हो गए। रविवार की देर शाम प्रेमनगर के मोहल्ला महावीरन निवासी श्रवण तिवारी (19), लहर गिर्द निवासी शौर्य (18), प्रेमगंज निवासी वेदांश यादव (18) और नगरा निवासी आतिफ मंसूरी (19) एक कॉलेज में 11वीं के छात्र थे। चारों लोग घूमने रेलवे डैम गए थे। वहां पड़ी नाव पर सवार होकर चारों पानी में उतर और रील बनाने लगे।इसी...