हल्द्वानी, सितम्बर 7 -- हल्द्वानी। भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य एवं पूर्व दर्जाधारी महेश शर्मा ने सोमवार को पनियाली ग्राम पंचायत में पौधरोपण कर किसानों को दो-दो फलदार पौधे बांटे। लोगों से पौधों की नियमित देखभाल करने की अपील की। महेश शर्मा ने बताया कि उन्होंने जुलाई माह के प्रथम पखवाड़े से पौधरोपण एवं फलदार पौधों के वितरण का अभियान शुरू किया था, जिसका अब समापन किया जा रहा है। कोटाबाग और हल्द्वानी विकासखंड की करीब 45 ग्राम पंचायतों में लगभग 7500 फलदार पौधे वितरित किए गए हैं। पनियाली के प्रधान कपिल देवका, क्षेत्र पंचायत सदस्य संतू सुयाल, जगदीश देवका, भूवन कर्नाटक, विनोद भट्ट, चंद्र मणि जोशी, राजू तिवारी आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...