सीतामढ़ी, अप्रैल 8 -- चोरौत। मिडिल स्कूल कन्या में मंगलवार को किशोरियों के बेहतर स्वास्थ्य भविष्य को सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) टीकाकरण अभियान का शुरूआत किया गया। विद्यालय की 40 छात्राओं को एचपीवी का टीका लगाया गया। कार्यक्रम को प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ विभूति भूषण की देखरेख में पूरी सावधानी और निर्धारित मानकों के अनुसार संपन्न कराया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...