महाराजगंज, जुलाई 1 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। जनपद के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल लेहड़ा देवी मंदिर के दिन अब बहुरने वाले हैं। उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से इस ऐतिहासिक स्थल को भव्य पर्यटन केन्द्र के रूप में विकसित करने के लिए 45 करोड़ रुपये की लागत से लेहड़ा देवी कॉरिडोर निर्माण की तैयारी शुरू हो गई है। इसका डीपीआर तैयार कर लिया गया है। जल्द ही इसे प्रमुख सचिव पर्यटन को भेजा जाएगा। 30 एकड़ क्षेत्रफल में फैले इस पूरे मंदिर परिसर को फसाड लाइटिंग व आधुनिक संसाधनों से लैस कर इसका कायाकल्प किया जाएगा। यह भी पढ़ें- तीन प्राचीन मंदिर में से दो के सौंदर्यकरण का कार्य 15 प्रतिशत पूरानक्काशीदार पत्थरों से सजेंगी दीवारें व बनेगा भव्य द्वार कॉरिडोर के तहत मंदिर का स्वरूप अर्धचंद्राकार होगा। परिसर में एक भव्य प्रवेश द्वार बनाया जाएगा, जिसके दोनों ओर हाईटे...