449Km रेंज वाली विंडसर EV को खरीदना हो गया महंगा, कंपनी ने सभी वैरिएंट पर इतने रुपए बढ़ा दिए
नई दिल्ली, अक्टूबर 31 -- JSW MG मोटर इंडिया के इलेक्ट्रिक पोर्टफोलियो में विंडसर EV सबसे ज्यादा बिकने वाली इलेक्ट्रिक कार है। अपने शानदार डिजाइन, गजब के स्पेस और बेहतरीन रेंज के चलते इसकी बिक्री जबरदस्त हो रही है। हालांकि, अब इस इलेक्ट्रिक कार को खरीदना महंगा हो गया है। दरअसल, कंपनी ने इसके सभी वैरिएंट की कीमतों में 15,000 रुपए की बढ़ोतरी की है। जिसके बाद इसकी नई एक्स-शोरूम कीमतें 14.85 लाख रुपए से शुरू होकर 19.15 लाख रुपए हो गई है। विंडसर की मैक्सिम रेंज 449Km तक है। विंडसर EV एक्साइट, एक्सक्लूसिव और एसेंस वैरिएंट्स में आती है, जिनमें से एक्सक्लूसिव और एसेंस वैरिएंट्स प्रो वर्जन में भी उपलब्ध हैं। प्रो वैरिएंट्स में 52.9kWh का बड़ा बैटरी पैक, अलग इंटीरियर थीम और ADAS फीचर्स मिलते हैं। बता दें कि नई कीमतें इस कार पर लागू हो चुकी हैं। हाला...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.