बगहा, मार्च 14 -- मैनाटाड़। मैनाटाड़ पुलिस द्वारा शराब तस्करों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान में बड़ी सफलता हाथ लगी है। गुप्त सूचना पर पुलिस ने नेपाल से भारतीय क्षेत्र लायी जा रही 444 बोतल नेपाल निर्मित शराब की जब्ती की है। हालांकि धंधेबाज अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गये। थानाध्यक्ष सह प्रशिक्षु डीएसपी सन्नी दयाल ने बताया कि थाना क्षेत्र के भेड़िहरवा गांव के समीप शुक्रवार की रात लगभग साढ़े नौ बजे पुलिस ने यह कार्रवाई करते हुए सफलता हासिल की है। अभियान का नेतृत्व वे स्वयं कर रहे थे। अभियान में दारोगा प्रीति कुमारी,जमादार संजय कुमार, चौकीदार संदीप कुमार, मुस्लिम अंसारी,साधु पासवान सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे। मामले में केस दर्ज किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.