फरीदाबाद, जून 1 -- नूंह] अभिषेक शर्मा। अनुसूचित जाति वर्ग के बेरोजगार युवक-युवतियों को तकनीकी रूप से दक्ष बनाकर रोजगार उपलब्ध कराने की दिशा में हरियाणा सरकार ने महत्वपूर्ण पहल की है। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता, अनुसूचित जातियां एवं पिछड़े वर्ग कल्याण तथा अंत्योदय विभाग के माध्यम से केंद्रीय पेट्रोरसायन अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (सिपेट) मुरथल में 440 युवाओं को कौशल आधारित प्रशिक्षण दिया जाएगा। जिला कल्याण अधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि सिपेट मुरथल द्वारा तीन माह अवधि के विभिन्न अल्पकालीन प्रशिक्षण पाठ्यक्रमों के लिए पात्र उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इन प्रशिक्षण कार्यक्रमों का उद्देश्य युवाओं को तकनीकी दक्षता प्रदान कर उन्हें रोजगार और स्वरोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है। यह भी पढ़ें- 440 युवाओं को प्रशिक्षण ...