44.7 डिग्री पहुंचा तापमान, उल्टी-दस्त के मरीज बढ़े
रायबरेली, अप्रैल 27 -- रायबरेली, संवाददाता। मौसम ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। रविवार को रायबरेली जिले का अधिकतत तापमान 44.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे जहां तेज धूप के चलते सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा, वहीं जिला अस्पताल में मरीजों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। जिला अस्पताल के सीएमएस पुष्पेंद्र कुमार ने बताया कि भीषण गर्मी के चलते अस्पताल में उल्टी-दस्त और डायरिया के मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है। इसके लिए 25 बेड की क्षमता वाला एक अलग वार्ड तैयार किया गया है। रविवार को इमरजेंसी में 70-75 मरीज पहुंचे, जबकि शनिवार को ओपीडी में करीब 1500 मरीज देखे गए। यह भी पढ़ें- 42 डिग्री तापमान, दिनभर लू के थपेड़ों से लोग परेशान भीषण गर्मी और सूरज की तपिश ने लोगों की सेहत बिगाड़ दी है। रविवार को जिले का अधिकतम तापमान 44.7 डिग्री सेल्सियस दर्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.