नई दिल्ली, सितम्बर 7 -- श्रीलंका ने विमेंस एशिया कप 2026 के 10वें मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर ना सिर्फ टूर्नामेंट में जीत की हैट्रिक लगाई, बल्कि सेमीफाइनल का टिकट भी कटाया। हालांकि उनके लिए यह मुकाबला आसान नहीं था। 115 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए श्रीलंका ने 44 रन पर ही अपने 5 विकेट खो दिए थे, जिसमें कप्तान चमारी अटापट्टू का बड़ा विकेट भी शामिल था। उस समय बांग्लादेश ने मैच पर अपना पूरा दबदबा बनाया हुआ था, मगर नंबर-5 पर उतरीं हर्षिता समरविक्रमा ने ऐसी पारी खेली की हर कोई हैरान रह गया। उन्हें इस शानदार पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड से नवाजा गया।बांग्लादेश को 114 रनों पर रोका श्रीलंका को सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करने के लिए बांग्लादेश को इस मैच में हराना था। टूर्नामेंट के पहले दो मुकाबलों में जीत दर्ज करने के बावजूद उन्हें ...