कुशीनगर, जुलाई 18 -- कुशीनगर। जनपद में महिला एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत रिक्त आंगनबाड़ी कार्यकत्री पदों को चरणबद्ध तरीके से भरने की कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में जनपद में वर्तमान में रिक्त 299 आंगनबाड़ी कार्यकत्री पदों के सापेक्ष 44 आंगनबाड़ी सहायिकाओं को पदोन्नति प्रदान कर आंगनबाड़ी कार्यकत्री बनाया गया है। जिला कार्यक्रम अधिकारी अरुण कुमार दुबे ने बताया कि पदोन्नति की यह कार्रवाई शासन के दिशा-निर्देशों के अनुरूप पारदर्शी प्रक्रिया अपनाते हुए संपन्न की गई है। इससे आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों, गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को प्रदान की जाने वाली सेवाओं के संचालन को और अधिक सुदृढ़ बनाने में सहायता मिलेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...