बरेली, फरवरी 5 -- श्रमिक संगठनों की ओर से 12 फरवरी को होने वाली हड़ताल की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इस संबंध में बुधवार को नेहरू युवा केंद्र में बैठक आयोजित की गई। बैठक में इंटक, संयुक्त किसान मोर्चा, सीटू, एक्टू , उत्तर प्रदेश खेत एवं ग्रामीण मजदूर यूनियन, भारतीय खेत मजदूर यूनियन, विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति, उत्तर प्रदेश किसान सभा के पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे। इंटक से सतीश मेहता, सीटू से रामेश्वर पांडे और विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति से राजेन्द्र प्रसाद घिल्डियाल आदि ने 44 श्रम कानूनों और मनरेगा को फिर से बहाल करने की मांग की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...