हरदोई, मार्च 23 -- शाहाबाद। तहसील मुख्यालय पर सोमवार को आयोजित समाधान दिवस में कुल 44 फरियादियों ने अपनी-अपनी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं। अध्यक्षता सौम्या छाबड़ा ने की, जहां फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से सुना गया। अधिकारियों ने प्राप्त शिकायतों में से सात का मौके पर ही निस्तारण कर दिया, जबकि शेष मामलों को संबंधित विभागों को शीघ्र कार्रवाई के निर्देश के साथ भेजा गया। फरियादियों को भरोसा दिलाया गया कि उनकी समस्याओं का निष्पक्ष और समयबद्ध समाधान किया जाएगा। इस दौरान अंकित तिवारी, तहसीलदार संध्या यादव, नायब तहसीलदार एजाज खान के साथ ही शाहाबाद, टोडरपुर और पिहानी के खंड विकास अधिकारी मौजूद रहे। सभी अधिकारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों से आए फरियादियों की समस्याएं सुनीं और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। समाधान दिवस में राजस्व, पुलिस, विकास ...