अलीगढ़, मार्च 18 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। नौरंगी लाल राजकीय इंटर कॉलेज में 44 वर्ष बाद छात्रों का समूह मिला तो कैंपस गुलजार हो गया। पूर्व छात्रों ने एक दूसरे साथ यादें साझा की। पूर्व छात्रों ने बताया कि 1982 के बाद आज वो पल दोबारा जीने को मिला है। नौरंगीलाल कॉलेज के वर्ष 1982 के इंटरमीडिएट उत्तीर्ण विद्यार्थियों का 44 वर्षों बाद एक स्नेहपूर्ण एवं यादगार गेट-टुगेदर सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। इस विशेष अवसर पर सभी पूर्व सहपाठी एकत्रित हुए और वर्षों बाद मिलकर अपने-अपने अनुभव साझा किए। कार्यक्रम के दौरान सभी मित्र आपसी बातचीत और स्मृतियों के माध्यम से मानो 44 वर्ष पूर्व के स्वर्णिम छात्र जीवन में लौट गए। पुराने दिनों की यादें, शरारतें, मित्रता और शिक्षकों के मार्गदर्शन से जुड़े प्रसंगों ने पूरे वातावरण को भावुक एवं आनंदमय बना दिया। इस अव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.