44 लाख रुपये के फ्लैट धोखाधड़ी में परिवाद दर्ज
वाराणसी, अगस्त 19 -- वाराणसी, हिन्दुस्तान टीम। अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नीरज कुमार त्रिपाठी की अदालत ने प्रदीप कुमार की याचिका पर 44 लाख रुपये के फ्लैट धोखाधड़ी मामले में छह के खिलाफ परिवाद दर्ज करने का आदेश दिया है। इसमें तब भाजपा के एमएलसी एवं वर्तमान में मंत्री समेत अन्य भी शामिल हैं। मामले में अगली सुनवाई 15 अक्तूबर को होगी। प्रदीप कुमार ने अधिवक्ता आशीष दूबे के जरिये परिवाद दाखिल की थी। प्रदीप कुमार ने अदालत को बताया कि उन्होंने कंचनपुर में प्रत्यक्ष इंफ्रा डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड का एक तीन बीएचके फ्लैट 44 लाख रुपये में खरीदने का सौदा किया था। यह फ्लैट चौथी मंजिल पर था। कंपनी के निदेशक अविनाश उपाध्याय को कुल 25 लाख का भुगतान किया। 20 अगस्त 2020 को एक नोटरी समझौता भी हुआ था। समझौते के गवाहों में राघवेंद्र प्रताप सिंह, श्रीराम द्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.