बिहारशरीफ, अप्रैल 18 -- फोटो : टूल किट : श्रम संयुक्त भवन में शनिवार को टूल किट वितरण समारोह में शामिल युवाओं के साथ जिला नियोजन पदाधिकारी आकिफ वक्कास व अन्य। बिहारशरीफ, निज संवाददाता। श्रम संयुक्त भवन में शनिवार को जिले के 44 युवाओं को स्वरोजगार के लिए टूल किट दिया गया। जिला नियोजन पदाधिकारी आकिफ वक्कास ने कहा कि 24 इलेक्ट्रिशियन और आठ फीटर को उनके काम से संबंधित उपकरण दिए गए। 12 युवतियों को स्वरोजगार के लिए सिलाई मशीन दी गयी। इसके लिए इच्छुक युवा मई माह से आवेदन जमा कर सकते हैं। नियोजनालय में कम से कम छह माह पूर्व उनका निबंधन होना आवश्यक है। 18 से 30 साल तक के युवा और पारिवारिक आय सालाना तीन लाख से कम होनी चाहिए। (बिहारशरीफ से कुमार कौशलेंद्र)

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...