उन्नाव, फरवरी 11 -- उन्नाव। शासन ने क्षय रोग व कैंसर के मरीजों की स्क्रीनिंग करने के लिए फरवरी माह में 100 कैंप लगाने के निर्देश दिए हैं। इसके सापेक्ष जनपद में अबतक 44 कैंप आयोजित किए जा चुके हैं, जिनमें 1841 मरीजों की स्क्रीनिंग की गई है। जिनमें आठ में टीबी की पुष्टि हुई है। क्षय रोग से पीड़ित मरीज अक्सर कुपोषण का शिकार हो जाते हैं। इससे मरीज की प्रतिरोधक क्षमता भी प्रभावित हो जाती है। यह मरीज अन्य बीमारियों की चपेट में आ जाते हैं। ऐसे में महानिदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग ने सभी जनपदों के सीएमओ को पत्र भेजकर फरवरी माह में 100 कैंप लगाने के निर्देश दिए थे। इन शिविरों में क्षय रोग, ओरल, ब्रेस्ट, सर्वाइकल, लंग्स कैंसर आदि की स्क्रीनिंग की जानी है। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा अबतक 44 शिविर लगाए जा चुके हैं। जिनमे...