नई दिल्ली, सितम्बर 28 -- एक्टर रणबीर कपूर दमदार एक्टिंग के अलावा अपनी फिट बॉडी के लिए भी जाने जाते हैं। रणबीर हर फिल्म के रोल के लिए जितना मेहनत करते हैं, उतनी मेहनत वह बॉडी ट्रांसफॉर्म करने में भी करते हैं। एक्टर ने एनिमल और रामायण के लिए गजब का ट्रांसफॉर्मेशन किया और फिटनेस से सभी को हैरान कर दिया। रणबीर डेली रूटीन में भी फिटनेस का खास ख्याल रखते हैं, उनका मंत्रा काफी साफ है हेल्दी फूड, हेल्दी लाइफ। रणबीर फिट बॉडी के लिए घंटों जिम में पसीना बहाते हैं और खाने को लेकर भी काफी सख्त रूटीन अपनाते हैं। चलिए आपको रणबीर कपूर के फिटनेस टिप्स के बारे में बताते हैं।फिटनेस के लिए कड़ी मेहनत रणबीर फिटनेस के लिए काफी मेहनत करते हैं लेकिन खासतौर पर फिल्म रामायण के लिए उन्होंने जमकर पसीना बहाया। उन्होंने एक्सरसाइज रूटीन में केटलबेल (kettlebells), बैटल ...