44 केंद्रों पर दो पालियों में संपन्न हुई प्राविधिक अध्यापन परीक्षा, 34 फीसदी अभ्यर्थी हुए शामिल
गोरखपुर, सितम्बर 7 -- गोरखपुर, कार्यालय संवाददाता। उत्तर प्रदेश प्राविधिक अध्यापन सेवा परीक्षा रविवार को जिले के 44 परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। दो पालियों में हुई परीक्षा में 19,496 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी और सेक्टर मजिस्ट्रेटों की देखरेख में परीक्षा बिना किसी परेशानी के हुई। पहली पाली में 19,496 अभ्यर्थियों के सापेक्ष 6,653 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 12,843 अनुपस्थित रहे। जबकि दूसरी पाली की परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों की संख्या घटकर 6,639 रह गई। उपस्थिति के आंकड़ों के अनुसार परीक्षा में 34.1 प्रतिशत अभ्यर्थी शामिल हुए, जबकि 65.9 प्रतिशत अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश से पहले अभ्यर्थियों की गहन जांच की गई तथा मोबाइल, स्मार्ट वॉच और अन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.