नई दिल्ली, अगस्त 23 -- यंग दिखने के लिए स्किन केयर, मेकअप और महंगे ट्रीटमेंट की जरूरत हर बार नहीं होती। कई बार केवल सही पोश्चर और कंधे आपके बॉडी में फर्क ला देते हैं। जैसे 44 साल की फिटनेस कोच साशा ने इंस्टाग्राम पोस्ट में शेयर किया कि कैसे कुछ सिंपल एक्सरसाइज से वो अपने शोल्डर और चेस्ट को ओपन रखती हैं और सही पोश्चर उन्हें यंग दिखाने में मदद करता है। साशा रोजाना इन सिंपल एक्सरसाइज को करती हैं और उन्होंने इंस्टाग्राम पर इनकी झलक शेयर की है। इन साधारण सी लगने वाली एक्सरसाइज को रूटीन में शामिल कर वो एक दो नहीं पूरे 15 साल अपनी उम्र से छोटी दिखती हैं। न्यूट्रिशनिस्ट और फिटनेस कोच की बताई गई ये चार एक्सरसाइज पोश्चर को सही रखने में मदद करेगी।आर्म स्विंग्स दोनों बाजुओं को फैलाकर बिल्कुल कंट्रोल मोशन में ऊपर और नीचे की तरफ स्विंग करते हुए इसके 50...