प्रयागराज, जून 26 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। एसटीएफ प्रयागराज की टीम ने गुरुवार रात 439 किग्रा अवैध गांजा संग एक अंतर्राज्यीय तस्कर को मड़िहान मिर्जापुर से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी अमरजीत यादव उर्फ पहलवान ओडिशा से मिनी ट्रक में गांजा लादकर प्रयागराज आ रहा था। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत 1.10 करोड़ रुपये आंकी गई है। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मड़िहान थाने की पुलिस को सौंप दिया गया।एसटीएफ सीओ शैलेश प्रताप सिंह ने बताया कि गुरुवार रात करीब साढ़े आठ बजे मुखबिर की सूचना पर सीओ मड़िहान मोहम्मद फहीम कुरैशी को सूचना देते हुए एसटीएफ एसआई रणेंद्र सिंह ने टीम के साथ मड़िहान में पचोखरा कासोपुर तिराहा निर्माणाधीन पेट्रोल पंप के पास मिनी ट्रक को रोककर जांच की। तलाशी में प्लास्टिक के खाली कैरेट की आड़ में भारी मात्रा में गांजा बरामद हुई। म...