किशनगंज, मई 31 -- ठाकुरगंज। भारत-नेपाल सीमा से सटे क्षेत्र में शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पाठामारी पुलिस को रविवार की अहले सुबह बड़ी सफलता मिली। गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में पुलिस ने 437.46 लीटर विदेशी शराब से लदी एक स्विफ्ट कार जब्त की। हालांकि इस दौरान वाहन चालक पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। कार्रवाई के दौरान दो पुलिसकर्मी घायल भी हो गए। जानकारी के अनुसार पठामारी थानाध्यक्ष गंगा प्रसाद गुप्ता को सूचना मिली थी कि विदेशी शराब की एक बड़ी खेप फोरलेन मार्ग से होकर दूसरे जिले की ओर भेजी जा रही है। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया और अमलझाड़ी टोल प्लाजा के समीप घेराबंदी की गई。 यह भी पढ़ें- 437 लीटर विदेशी शराब के साथ स्विफ्ट कार जब्तपुलिस की कार्रवाई पुलिस ने तस्करों को पकड़ने के...