मधुबनी, मई 28 -- बेनीपट्टी, निज प्रतिनिधि। बेनीपट्टी के संसार पोखरा उगना चौक से सीतामढ़ी के पुनौराधाम स्थित मां जानकी मंदिर तक 434 करोड़ 37 लाख की लागत से एसएच 52 सड़क की चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण किया जाएगा। बुधवार को मंत्रीपरिषद की बैठक में इसकी प्रशासनिक स्वीकृति दी गई। यह भी पढ़ें- 434.37 करोड़ से बेनीपट्टी से पुनौराधाम तक सड़क का होगा चौड़ीकरणसड़क की चौड़ीकरण की योजना उगना चौक से पुनौराधाम तक 51.261 किमी में इस सड़क को 20 मीटर में चौड़ीकरण किया जाना है। इसके चोड़ीकरण से बाजार में लगने वाली जाम से छुटकारा मिलेगी । फोरलेन सड़क से आने वाले पर्यटकों को पुनौराधाम मां जानकी मंदिर जाने के लिए वाया बेनीपट्टी एसएच 52 सड़क से समय की बचत के साथ दूरी कम होगी। भारतमाला परियोजना के तहत रामायण सर्किट से जोड़ने के लिए निर्माणाधीन फोरलेन सड़क से इसे जोड़ा जा रहा है ताकि...