लोहरदगा, मार्च 12 -- लोहरदगा, संवाददाता।लोहरदगा पुलिस ने 154 पैकेट में 433 किलो गांजा के साथ दो तस्करों को गिरफ़्तार किया है। लोहरदगा एसपी सादिक अनवर रिजवी ने गुरूवार को प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि बुधवार की रात उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि एक बारह चक्का ट्रक संख्या जेएच 12एच 9099 लोहरदगा की सीमा में अवैध मादक पदार्थ लेकर प्रवेश कर चुकी है। अन्तरराज्यीय तस्कर गिरोह द्वारा गांजा की बड़ी खेप ले जायी जा रही है। इसपर एसपी ने एसडीपीओ वेदांत शंकर के नेतृत्व में छापामारी टीम बनाई, जिसमें सदर थाना प्रभारी रत्नेश मोहन ठाकुर, एसआई रवि रंजन कुमार, एसआई पप्पू कुमार, एएसआई अमरनाथ पाण्डेय, तकनीकी शाखा के कर्मी एवं लोहरदगा थाना के जवान शामिल थे। कचहरी मोड़ रेलवे ओवर ब्रिज के पास बैरिकेडिंग लगाकर सघन वाहन चेकिंग के दौरान एक बारह चक्का ट्रक जेएच 12एच 90...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.