मधुबनी, मार्च 18 -- मधुबनी। शांति व सद्भावपूर्ण माहौल में ईद त्योहार सम्पन्न कराने के लिए जिला प्रशासन की ओर से सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। डीएम आनंद शर्मा एवं एसपी योगेंद्र कुमार ने बुधवार को संयुक्त आदेश जारी किया। आदेश के अनुसार ईद के अवसर पर विधि व्यवस्था संधारण के लिए जिले में 432 स्थानों पर 864 मजिस्ट्रेट एवं पुलिस पदाधिकारी को तैनात किया गया है। इसके अलावा काफी संख्या में पुलिस जवानों की प्रतिनियुक्ति की गई है। डीएम ने सभी प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों को प्रतिनियुक्ति स्थल पर समय से पहुंच कर अपने दायित्व का निर्वहन करने का निर्देश दिया है। प्रतिनियुक्ति स्थल पर पहुंचकर मजिस्ट्रेट एवं पुलिस अफसर को संयुक्त फोटो भेजने का निर्देश दिया है। कानून को हाथ में लेने वाले असमाजिक तत्वों पर तत्काल विधि-सम्मत कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.