किशनगंज, मार्च 11 -- टेढ़ागाछ। एक संवाददाता टेढ़ागाछ थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए सोमवार देर रात बलुआ जागीर रेलवे क्रॉसिंग के पास एक टेम्पु से बड़ी मात्रा में नेपाली देशी शराब बरामद की। पुलिस ने मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और शराब से लदे टेम्पु को भी जप्त कर लिया। जानकारी के अनुसार टेढ़ागाछ थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि झाला की ओर से एक टेम्पु में अवैध शराब की खेप लाई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम सक्रिय हो गई और बलुआ जागीर रेलवे क्रॉसिंग के पास घेराबंदी कर वाहन जांच अभियान शुरू किया गया। इसी दौरान झाला की ओर से आ रहे एक संदिग्ध टेम्पु को रोककर उसकी तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान टेम्पु में रखे बोरे और बैग से रेशम लीची ब्रांड की नेपाली देसी शराब की कुल 431 बोतल बरामद की गई। बरामद शराब की कुल मात्रा 12...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.