हाजीपुर, दिसम्बर 13 -- चेहराकलां । सं.सू. व्यापार मंडल सह इफको बाजार की गोदाम चेहराकलां पर शनिवार को 4300 बोरी डीएपी एवं एपीएस खाद आयी है। यूरिया खाद खत्म हो गई है करीब एक सप्ताह के अंदर खेप आने की उम्मीद जताई गई है। वैसे अन्य खाद जैसे मिक्चर, पोटाश, जिंक, कैल्शियम, एनपीके सभी उपलब्ध है और बांटी जा रही है। गेहूं बोआई से लेकर मिश्रित फसल तंबाकू, सरसों, आलू, फूलकोवी, बकला आदि फसलों की सिंचाई करने में यूरिया खाद डालना अति आवश्यक होती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...