अलीगढ़, फरवरी 10 -- अलीगढ़। जिले के 430 हाजियों का टीकाकरण 12 फरवरी को जिला मलखान सिंह अस्पताल में सुबह 9 बजे से किया जाएगा। अस्पताल के डॉ. शरद गुप्ता एसीएमओ की टीम के जरिए एएमयू टीचिंग स्टाफ कल्ब में हज ट्रेनर्स की देख रेख में व अलीगढ़ अल्पसंख्यक कल्याण के सहयोग से आयोजन होगा। जिसके लिए सभी को उनकी मेडिकल बुक भी उपलब्ध कराई जा रही है। जिसे सबको टीकाकरण के दौरान अपने साथ लाना होगा। इसमें जिले के हज ट्रेनर्स हाजी अब्दुल शाकिर, हाजी मोहम्मद मुईनउद्दीन, हाजी मोहम्मद अदनान, मौ. आसिफ मौ. फैजान का भी सहयोग रहेगा। इस कैंप में सभी अलीगढ़ से हज पर जाने वाले हाजीयों को आना अनिवार्य है और अपनी मैडिकल बुक भी लानी होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...