हजारीबाग, मई 9 -- बरकट्ठा प्रतिनिधि। प्रखंड के राजकीय मध्य विद्यालय बरकट्ठा में तीन से लेकर आठवीं कक्षा तक के कुल 430 छात्र छात्राओं को बीच स्थानीय मुखिया प्रमिला देवी ने स्कूली बैग का वितरण किया। मौके पर मुखिया ने कहा कि सरकार द्वारा दी जा रही सुविधाओं का लाभ उठाते हुए बच्चे शिक्षा के प्रति ध्यान केंद्रित करें। उन्होंने कहा कि शिक्षा वह अनमोल रत्न है। जो आपके भविष्य को तय करता है। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों को स्कूल गाइडलाइंस के तहत नियमित विद्यालय भेजने की अपील की। मौके पर पूर्व मुखिया संघ अध्यक्ष बसंत साव, प्रधानाध्यापक राम किशुन महतो, शिक्षिका सावित्री देवी, उमा कुमारी, इन्दु देवी, अरविंद प्रसाद, विजय कुमार, इन्द्र साव, मनमोहन दास, हरिहर दास, धानेश्वर साव, प्रबंधन समिति अध्यक्ष विनोद साव समेत आदि लोग उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- गैंड़ा म...