कटिहार, मार्च 7 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि बिहार बोर्ड की इंटर परीक्षा 2026 की उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य में जिले के मूल्यांकन केंद्रों पर तेजी आई है। शहर के प्लस-टू गांधी उच्च विद्यालय न्यू कॉलोनी स्थित मूल्यांकन केंद्र पर अब तक बड़ी संख्या में कॉपियों की जांच पूरी कर ली गई है। केंद्र पर कुल 43,173 उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जिनमें से अब तक 24,261 कॉपियों की जांच पूरी कर ली गई है। मूल्यांकन कार्य में विभिन्न विषयों के कुल 111 परीक्षक लगाए गए हैं, जो प्रतिदिन कॉपियों की जांच में जुटे हुए हैं। उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार भूगोल विषय की 8,671 उत्तरपुस्तिकाओं में से 6,388 की जांच पूरी कर ली गई है। वहीं इतिहास विषय की 5,509 कॉपियों में से 4,052 कॉपियों का मूल्यांकन किया जा चुका है। होम साइंस विषय मे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.