उन्नाव, मई 27 -- पुरवा। स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाए जा रहे सौ दिवसीय अभियान के तहत बुधवार को रावतपुर गांव में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान अति संवेदनशील क्षेत्रों के लोगों को नि:शुल्क एक्स-रे, ओपीडी की सुविधा दी गई। शिविर में मौजूद स्वास्थ्य कर्मियों ने लोगों को क्षय रोग के लक्षण, नि:शुल्क जांच व इलाज के बारे में जानकारी दी। इसके साथ ही टीबी का इलाज अपनी मर्जी से बंद न करने, दवा का कोर्स पूरा करने व टीबी मरीज का सहयोग करने की अपील की गई। इसदौरान राजीव, अनुराग, संतोष कुमार, ज्ञान, विनीत, रमाकांत, रूपाली, मोनी, कृष्णा कुमारी आदि लोग मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...