साहिबगंज, जून 21 -- साहिबगंज। 43 वां साहिबगंज जिला स्थापना महोत्सव समारोह 2026 के आयोजन समिति कोर ग्रुप की बैठक एनआरपी सेंटर में रविवार को प्रधानाचार्य मनोज कुमार झा की अध्यक्षता में हुई। आयोजन समिति प्रमुख डॉ सच्चिदानंद ने संपन्न कार्यक्रम एवं आगामी कार्यक्रम की तैयारी के संबंध में विस्तार से बैठक में रखा। आगामी 22-23 जून को होने वाले कार्यक्रम तैयारी की समीक्षा की गई।

कार्यक्रम की नई तिथि स्मारिका प्रकाशन, मुख्य अतिथि की उपलब्धता पर विचार किया गया। सभी परिस्थितियों पर सम्यक विचार करते हुए कार्यक्रम की नई तिथि 04-05 जुलाई तय किया गया। मुख्य कार्यक्रम पांच जुलाई को यहां सकरुगढ़ स्थित प्रयागराज भवन प्रोविडेंट स्कूल के बगल में होगा। स्मारिका राजगंगा के संपादक डॉ सच्चिदानंद ने बताया की स्मारिका में प्रकाशनार्थ शुभकामना संदेश के लिए राज्यपाल,...