हापुड़, जुलाई 16 -- मेरठ जोन की 43वीं अंतर जनपदीय पुलिस बैंडमिन्टन कलस्टर (महिला/पुरुष) (बैंडमिंटन व टेबिल टेनिस) प्रतियोगिता वर्ष-2026 बुधवार को एलएन पब्लिक स्कूल में शुरू हुई। प्रतियोगिता के आयोजन सचिव व पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह पुलिस अधीक्षक, प्रतियोगिता सह आयोजन सचिव व अपर पुलिस अधीक्षक विनित भटनागर की उपस्थिति में मुख्य अतिथि मुख्य विकास अधिकारी श्रुति शर्मा ने प्रतियोगिता का शुभारम्भ किया गया। 15 जुलाई से 17 जुलाई के बीच चलने वाली इस प्रतियोगिता में मेरठ जोन के सभी 9 जनपदों के 108 पुरूष एवं महिला खिलाडियों ने भाग लिया। यह भी पढ़ें- सोनभद्र को हरा 37वीं वाहिनी कानपुर नगर पहुंचा सेमीफाइनल मेंप्रतियोगिता का आयोजन बुधवार को आयोजित प्रतियोगिता में सभी टीम मैनेजर्स एवं निर्णायकों की उपस्थिति में टाइज डाली गई। बैडमिंटन प्रतियोगिता...