आगरा, मार्च 18 -- संपत्ति बेचने के नाम पर दंपति ने पीड़ित से 43 लाख रुपये लिए। बाद में सौदे से मुकर गया। मकान का बैनामा नहीं किया। पीड़ित ने जब पैसों का तगादा किया तो आरोपित ने जान से मारने की धमकी दे डाली। कोर्ट के आदेश पर सिकंदरा पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित वर्निया जैन निवासी सेक्टर 16 आवास विकास ने बताया कि गांव बांस गड़रिया थाना खंदौली निवासी रामवरन उनके परिचित थे। उन्होंने अपना अर्जेंट में मकान बेचने की बात कही। मकान का सौदा 63 लाख रुपये में तय हुआ। आरोपित ने तत्काल 50 लाख रुपये एडवांस मांगे। विश्वास में आकर वर्निया जैन और उनकी बहनों ने आरटीजीएस आदि के माध्यम से आरोपित और उसकी पत्नी के खाते में 43 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। आरोप है कि आरोपित ने मकान का बैनामा नहीं किया तो पीड़ित ने पैसे वापस मांगे। आरोपित टालमट...