वाराणसी, अप्रैल 12 -- वाराणसी। रोटरी क्लब वाराणसी ग्रेटर एवं इनरव्हील क्लब वाराणसी ग्रेटर की ओर से महमूरगंज स्थित माहेश्वरी भवन में रविवार को रक्तदान शिविर लगा। उद्घाटन मुख्य अतिथि नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. सुनील साह ने किया। इस दौरान 43 यूनिट रक्तदान हुआ। कैंप के मुख्य कोऑर्डिनेटर रवि सारडा ने सभी रक्तदानियों का उत्साहवर्धन किया। संस्था की ओर से रक्तदान करने वाले सभी सदस्यों को अध्यक्ष संदीप प्रहलादका एवं संगीता अग्रवाल ने सम्मानित किया। मुख्य संयोजक राजीव अग्रवाल, प्रतिमा जैन, राजेश अग्रवाल, अनुपम अग्रवाल, धारनी गुप्ता, चंचल सारडा, परिमल अग्रवाल, पवन धूत, मनीष अग्रवाल, भूपेंद्र अग्रवाल मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...