प्रयागराज, दिसम्बर 22 -- प्रयागराज मेला प्राधिकरण ने सोमवार को नैनी क्षेत्र में अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान लगभग 43 बीघा जमीन से अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त कराई, जिसकी कीमत करोड़ों में बताई जा रही है। जोनल अधिकारी सूरज पटेल के नेतृत्व में अवर अभियंता श्याम कृष्ण पटेल, सुपरवाइजर राकेश शर्मा, पीडीए प्रवर्तन दल व औद्योगिक पुलिस की मौजूदगी में वकील खां व अन्य की ओर से लवायन पेट्रोल पंप के बगल में दो बीघा, विभा निषाद, आकाश पाल की ओर से लवायन पूरा पांडेय में दो बीघा, वकील खां व अन्य के कब्जे से 15 बीघा, बल्लू देव, गुलाब सिंह, हरिओम सिंह, विरेंद्र सिंह, जीतेंद्र मिश्रा के कब्जे से पांच बीघा, मनोज यादव, मंचू सिंह व अन्य के कब्जे से आठ बीघा, सर्वेश तिवारी व अन्य की ओर से चार बीघा, धीरज तिवारी व अन्य की ओर से तीन बीघा, मुकेश मिश्रा व अन...